देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राप्ती नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

राप्ती नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे थाना राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 एस.एन. वर्मा तथा आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 अरविन्द कुमार अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। अमरुतानी पुलिस टीम का भी सहयोग रहा।छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर लगभग 650 किलोग्राम लहन और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को नष्ट किया गया।इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया है। विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}