70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 – 500 + D इनलाइन फाइनल मैच सम्पन्न हुए

70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 – 500 + D इनलाइन फाइनल मैच सम्पन्न हु
मंदसौर। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के तत्वावधान में, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्राचार्य डॉक्टर विजय सिंह पुरावत के मार्गदर्शन में लोटस वैली स्कूल, रेवास देवड़ा रोड मंदसौर में आयोजित 70वीं स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 500 मीटर + D इनलाइन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर लोक शिक्षण भोपाल के ऑब्जर्वर एवं सहायक संचालक, क्रीड़ा उज्जैन संभाग श्रीमती सावित्री मालवीय, ऑब्जर्वर श्री भरत सिंह कुमावत, उत्कृष्ट स्कूल मंदसौर के मुख्य आतिथ्य में तथा विशेष आतिथ्य प्राचार्य के.सी. सोलंकी, प्राचार्य श्रीमती विभा आचार्य, संचालक विकास आचार्य, प्राचार्य दिनेश जैन द्वारा प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मान किया गया। विजेता टीमों के परिणाम इस प्रकार रहे।
फाइनल परिणाम (500+D फाइनल इन लाइन)
बालक अंडर 11वर्ष प्रथम समरवीर, जबलपुर संभाग, द्वितीय मुजतबा अहमद इंदौर संभाग, तृतीय त्रिनभ भोपाल संभाग विजय हुआ।
अंडर 14 बालक वर्ष, प्रथम प्रेरक रघुवंशी नर्मदापुरम संभाग, द्वितीय तन्मय उज्जैन संभाग, तृतीय रेयांश कोठा भोपाल संभाग विजय हुआ।
अंडर 17 बालक वर्ष प्रथम निरेक टंडन जबलपुर संभाग, द्वितीय आहिल उज्जैन संभाग, तृतीय पार्थ जोशी भोपाल संभाग विजय हुआ।
अंडर 19 बालक वर्ष, प्रथम दक्ष उज्जैन संभाग, द्वितीय खुराना कुशवाह भोपाल संभाग, तृतीय आरव तिवारी रीवा संभाग विजय हुआ।
बालिका वर्ग अंडर 11 वर्ष प्रथम आहाना ग्वालियर संभाग, द्वितीय काव्यांशी उज्जैन संभाग, तृतीय नैना सिंह इंदौर संभाग।अंडर 14 वर्ष प्रथम पहल रीवा संभाग, द्वितीय आरुषी यांदे जबलपुर संभाग, तृतीय हिरांगी भोपाल संभाग।
अंडर 17 वर्ष बालिका प्रथम वेधा माहेश्वरी इंदौर संभाग, द्वितीय अवंतिका सिंह रीवा संभाग, तृतीय जहानवी कोठा भोपाल संभाग।
अंडर 19 बालिका वर्ष प्रथम अनिष्का चावड़ा,भोपाल संभाग, द्वितीय शताक्षी पांडे भोपाल संभाग, तृतीय दानिया उज्जैन संभाग विजय हुई।
विगत रात्रि में आयोजन समिति की भेंट :
विगत रात्रि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी संभागों से आए हुए खिलाड़ियों से आयोजन समिति अध्यक्ष एवं जिलाधीश दिव्यांक सिंह, सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट ने भेंट की।
दोनों अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय करते हुए उनके ठहरने, भोजन आदि व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। सभी खिलाड़ी अपने बीच जिलाधीश महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अपने बीच पाकर व आत्मीय संवाद एवं आशीर्वचन पाकर विशेष अभिभूत व प्रसन्न हुए। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार समिति के संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन द्वारा दी गई।



