देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजघाट क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

राजघाट क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर ने अपनी टीम के साथ बसंतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत हरबर्ट बंधा के समीप अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी।दबिश के दौरान टीम ने मौके से लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।इसके साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र की आबकारी दुकानों का भी गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मदिरा की बिक्री नहीं होनी चाहिए।साथ ही सभी दुकानों पर शत-प्रतिशत मदिरा की बिक्री पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बिक्री में पारदर्शिता बनी रहे और ओवररेटिंग जैसी शिकायतों पर रोक लगाई जा सके।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ वैध दुकानों पर बिक्री व्यवस्था को नियमों के अनुरूप बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}