रतलामताल

ताल पुलिस की कार्यवाही, चोरी की मोटरसाईकिल से अवैध जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी की पिकअप भी जप्त की

ताल पुलिस की कार्यवाही, चोरी की मोटरसाईकिल से अवैध जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी की पिकअप भी जप्त की

किशनगढ़ ताल

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा निर्देशित किया जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी आलोट श्रीमति पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में अनुभाग आलोट एवं जावरा ग्रामीण की संयुक्त टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.11.26 को अवैध जहरीली कच्ची शराब तस्करी करते एक आरोपी रामपाल उर्फ महिपाल उर्फ नेपालसिंह पिता हुकमीचंद्र जाति कंजर उम्र 21 साल निवासी ग्राम लाखाखेडी थाना उन्हैल जिला झालावाड (राज.) को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब एवं एक बिना नंबर की होण्डा शाइन मोटर सायकल जप्त की गई । जिस पर से थाना ताल पर अपराध क्रमांक 581/26 धारा 49ए म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गय प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान थाना ताल के अप.क्रं. 579/26 धारा 303(2) बीएनएस मे ग्राम कम्माखेडी से चोरी गई महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP13 GA 5716 को भी आरोपी रामपाल उर्फ महिपाल उर्फ नेपालसिंह कंजर से जप्त की गई ।

गिरफ्तार आरोपी रामपाल ने जप्त मोटरसाइकिल नागदा से चोरी करना बताया है एवं आरोपी रामपाल को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य साथीगण एवं अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी– 01. रामपाल उर्फ महिपाल उर्फ नेपालसिंह पिता हुकमीचंद्र जाति कंजर उम्र 21 साल निवासी ग्राम लाखाखेडी थाना उन्हैल जिला झालावाड (राज.)

जप्त मश्रुका –1. महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP13 GA 5 बिना नंबर की होण्डा शाइन मोटर सायकल सराहनीय योगदान –उक्त कार्यवाही में निरी. स्वराज डाबी, उनि कांतिलाल सोनार्थी, सउनि. मदनसिंह डोडिया,प्र.आर. निकोलस लकडा, आर. देवेन्द्र कायस्थ,आर. हरीशंकर, आर. नितिन सक्सेना, आर. निलेश शर्मा, आर. बाबूलाल मालवीय, आर. अंकित काला, आर. दीपक पाटीदार (आलोट) का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}