खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

जिला स्तरीय महाविद्यालय महिला, पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंदसौर की टीम विजेता व सीतामऊ उपविजेता रही

जिला स्तरीय महाविद्यालय महिला, पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंदसौर की टीम विजेता व सीतामऊ उपविजेता रही

सीतामऊ। जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष महाविद्यालयीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन की तैयारियों के क्रम में डॉ. रघुवीरसिंह महाविद्यालय, सीतामऊ की मेजबानी में श्री राम उत्कृष्ट उमावि, सीतामऊ के बास्केटबॉल ग्राउंड पर मैचों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भाग संयोजक कार्तिक सुरावत द्वारा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।आयोजित प्रथम मैच राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर और शासकीय कन्या महाविद्यालय, मंदसौर की महिला टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।

वहीं दूसरा मैच राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर एवं डॉ. रघुवीर सिंह महाविद्यालय, सीतामऊ के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।इस प्रकार दोनों मैचों में राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की टीम विजेता रही, जबकि डॉ. रघुवीर सिंह महाविद्यालय, सीतामऊ की टीम उपविजेता रही।खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया तथा मैचों के माध्यम से आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों को परखा।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।आयोजन में शासकीय महाविद्यालय, दलौदा के डॉ. रज्जाक क्रीड़ा अधिकारी, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर के राहुल सुराह, कन्या महाविद्यालय, मंदसौर के मनीष पंचाल क्रीड़ा अधिकारी तथा डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ के पंकज पाटीदार क्रीड़ा अधिकारी, निर्णायक की भूमिका श्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया पीटीआई सीतामऊ,राजेश कुमार वैष्णव, अविनाश बसेर, मंगल जोशी, रवि कल्याणे, रानू धानक सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}