सीतामऊ में पोरवाल समाज जनों ने मय परिवार के किया गरबा नृत्य, खीर कि प्रसादी वितरण कर शरद पूर्णिमा महोत्सव

धर्म आध्यात्म के साथ योग और स्वास्थ्य लाभ का पर्व है शरद पूर्णिमा महोत्सव – श्री फरक्या

सीतामऊ।श्री पोरवाल समाज सीतामऊ के तत्वाधान में शरद ऋतु में आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन पोरवाल मांगलिक भवन में गरबा नृत्य के पश्चात देर रात्रि को खुले आसमान में रखी खीर कि प्रसादी का भगवान का भोग लगाकर महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी निर्मल फरक्या ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा का दिवस अलग ही दिवस है।आज जहां दान पुण्य कर धर्म का कार्य भगवान के भजन कथा श्रवण कर आध्यात्म कि प्राप्ति के साथ नृत्य से योग और आज खुले आसमान में खीर रखने पर देर रात्रि में अमृत कि वर्षा होती है जो खुले आसमान के नीचे खीर में गिर कर औषधीय खीर बन जाती है जिससे स्वास्थ्य लाभ कि प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया कोषाध्यक्ष बगदीराम उदिया संरक्षक डॉ गोवर्धनलाल दानगढ़ महिला मंडल अध्यक्ष अनुसुइया घाटिया, युवा अध्यक्ष दिपक घाटिया,वरिष्ठ राधेश्याम गुप्ता रामदयाल घाटिया, भूरालाल उदिया, ओमप्रकाश घाटिया मुकेश गुप्ता, पवन गुप्ता अशोक घाटिया रमेश चंद्र उदिया , राजेन्द्र गुप्ता दिपक घाटिया, पवन वेद अश्विन फरक्या गोविंद घाटिया, घनश्याम कामरिया संजय घाटिया रमेश चंद्र मेहता जगदीश मांदलिया, राकेश सेठिया, महेश सेठिया, दिनेश घाटिया अरुण गुप्ता अरुण मेहता, जितेश घाटिया रजनीश फरकिया राजेश धनोतिया विजय वेद विनोद गुप्ता, शुभम मेहता आशिष मेहता आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पधारे सभी परिजनों का अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका ने आभार व्यक्त किया।



