भानपुरामंदसौर जिला

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

भानपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भानपुरा की नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति द्वारा म प्र जन अभियान परिषद‌ के निर्देशन में सेक्टर क्रमांक 5 के आदर्श गांव ओसारा में प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत केशव दास जी महाराज सरपंच शिवलाल अहीर सौदान गुर्जर जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बालचंद मीणा जनपद सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित थे उद्बोधन में महंत केशव जी महाराज द्वारा समग्र ग्राम विकास के आयाम को विस्तार से बताया गया जनप्रतिनिधि सौदान गुर्जर ने ग्राम विकास की परिकल्पना मैं नशा मुक्ति को सबसे बड़ा हथियार बताया अगर हम हमारा समाज नशे से दूर रहेगा तो हर गांव का विकास निश्चित है जनपद प्रतिनिधि बालचंद मीणा द्वारा बताया गया कि ग्राम में जन भागीदारी से प्रस्फुटन समितियां बेहतर कार्य कर रही हैं सामाजिक समरसता को लेकर भी कार्य हो रहे हैं समितियां सरकार और समाज के बीच एक प्रकार से सेतु का काम कर रही है नवांकुर संस्था प्रभारी राजेश बैरागी ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण एवं मोबाइल ऐप पर अपलोड कर स्मार्ट वर्क कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 5 की कुतंलखेडी टुंगनी भीमपुरा ढाबला संधारा ओसारा हरनावदा समितियां ने प्रशिक्षण प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में नवांकुर सखियां विद्या कुमारी सेन गुड्डी बाई अहीर गायत्री जोशी संध्या भगवती महावीर यादव फकीरचंद जाट दशरथ सेन दीपक बंजारा कमलेश मेघवाल दिनेश मीणा जीवन बैरागी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}