मंदसौर जिलासीतामऊ
बाजखेड़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह का हुआ आयोजन

बाजखेड़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह का हुआ आयोजन
बाजखेडी़।सीतामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम बाजखेड़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग क्षत्रिय राजपूत समाज जिलाध्यक्ष रुघनाथ सिंह काचरिया नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर जिपं पूर्व सदस्य शिवराज सिंह घटावदा, समाजसेवी भूवनेश्वर सिंह दिपाखेड़ा सहित समाज प्रमुख गण क्षत्राणी राजपूत महिला संगठन आदि कि उपस्थित में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कि प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और आदर्श है।



