Uncategorized

एफआईआर के विरोध में उतरे कांग्रेसी, दिया ज्ञापन, रखीं तीन मांगें, सीएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

विधायक जैन की थाना प्रभारी को चेतावनी,’अभी BJP के लोग बचा रहे हैं, ईश्वर नहीं बचाएगा

दलोदा। नगर में सैकड़ों कांग्रेस जनों एवं नागरिकों ने नितिन जैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर ने ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों ने नितिन जैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर का खात्मा करने, गोलू के खिलाफ जांच कर मामला दर्ज करने और दलोदा थाना प्रभारी को हटाने की मांग रखी। सीएसपी भास्कर ने मांगों के अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी अनुसार मंदसौर कांग्रेस विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन पर एससी-एसटी एक्ट में एफ आई आर दर्ज होने के विरोध में बुधवार शाम सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलोदा थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक ने थाना प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा, “अभी तो थाना प्रभारी को BJP के चमचे बचा रहे हैं, लेकिन ईश्वर नहीं बचाएगा। यह मेरी गारंटी है।” विधायक ने पुलिस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया और सरपंच दुर्गा कैथवास के खिलाफ नारेबाजी की।दरअसल, 28 सितंबर को ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति को पकड़ा था। इसके बाद सरपंच की शिकायत पर नितिन जैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। कांग्रेस इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}