बाजखेड़ी में 13 अक्टूबर को होगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह एवं विधायक जयवर्धन सिंह करेंगे प्रतिमा का अनावरण, सुवासरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा स्वागत
पंकज बैरागी, सुवासरा ✍️सुवासरा। सीतामऊ तहसील के ग्राम ठिकाना बाजखेड़ी में स्वर्गीय ठाकुर भंवर सिंह राठौड़ की पावन स्मृति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 13 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत प्रियव्रत सिंह, खिलचीपुर एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
सुवासरा में होगा नेताओं का स्वागत
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन के लिए सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुवासरा में भव्य अगवानी की जाएगी। स्वागत कार्यक्रम जिला कांग्रेस महासचिव श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अपील
कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी एवं अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज बैरागी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
अपील करने वालों में कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव शिवनारायण घोटाला, दलपत, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाटीदार, सुवासरा नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मंडलिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद खारोल, श्याम सुंदर पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, राजू पाटीदार, दुर्गाशंकर पाटीदार, गंगाराम सूर्यवंशी, सलीम खान पठान, श्यामलाल गुप्ता, अंकित बारोट, शुभम चौधरी, अमित वर्मा, राहुल वर्मा, दिनेश गुप्ता, दिनेश फरक्या, राजेश फरक्या, राजेंद्र सोलंकी, नरेंद्र मेहता, पार्षद मुबारक मंसूरी, पूर्व पार्षद मोहनलाल मेहर, प्रकाश छजलानी, श्यामलाल वर्मा, शंकरलाल मेहर, वल्लभ प्रसाद देवड़ा एवं आकाश सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आह्वान किया है।



