नीमचमध्यप्रदेश

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ निःशुल्क सामूहिक तर्पण एवं पिंडदान कार्यक्रम

*मनासा।*

अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ मनासा द्वारा पितृपक्ष में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण एवं पिंडदान कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस पावन आयोजन में परिजनों ने अपने पितरों की आत्मशांति एवं सद्गति की कामना से यम आह्वान, पितृ आह्वान, तर्पण, पिंडदान एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से आहुतियां समर्पित कीं।


कार्यक्रम में सहभागी समस्त भाई-बहनों एवं सहयोगकर्ताओं का आयोजकों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}