मंदसौर

70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता — 14 वर्ष बालक वर्ग

ग्वालियर और उज्जैन संभाग फाइनल में, आज के मुकाबले रहे रोमांचक

70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता — 14 वर्ष बालक वर्ग

ग्वालियर और उज्जैन संभाग फाइनल में, आज के मुकाबले रहे रोमांचक

मंदसौर-जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट जिला मंदसौर के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस पर हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्वालियर संभाग ने सागर संभाग को 4–0 से तथा उज्जैन संभाग ने शहडोल संभाग को 8–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। आज के मुकाबले बेहद रोचक रहे और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया।

अब प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09 बजे हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में ग्वालियर संभाग एवं उज्जैन संभाग के मध्य खेला जाएगा। एवं हार्ड लाइन मुकाबला भी होगा।इस अवसर पर प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित होगा।

इस अवसर पर ऑब्जर्वर डीपीआई भोपाल देवेंद्र बाथम, जिला क्रीड़ा अधिकारी घीसालाल जोगचंद, संयोजक एवं प्राचार्य के.सी. सोलंकी प्राचार्य सुदीप दास, प्राचार्य विजय सिंह पुरावत, प्राचार्य उमाशंकर पांडे, राजेश रत्नावत, राकेश पुरोहित, महेंद्र शुक्ला, रघुवीर मालवीय, डॉ. रजक मेव फरोस, शैलेंद्र मसीह, मंगलेश बैरागी, किरण कुमावत, मुसेब खान, सुरेशचंद बोराना, अर्जुन परिहार, मुकेश जैन, जितेन कनौजिया, सकलेन मंसूरी, विपिन चरेड, हरीश परिहार, विजय जोशी,कीर्तिराज सिंह गौड़ एवं संस्कृत गुरु दिनेश दास बैरागी सर सहित समस्त प्राचार्यों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं आयोजन सहयोगी उपस्थिति रहे।

खेलो, बढ़ो और आगे बढ़कर प्रदेश का गौरव बनो! सभी खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से फाइनल मुकाबले में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}