रतलामताल

पर्यावरण संरक्षण का संदेश ; छात्राओं ने किया पौधारोपण , हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण का संदेश; छात्राओं ने किया पौधारोपण , हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं द्वारा पौधारोपण गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

छात्राओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है।

पौधारोपण के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सामूहिक रूप से पौधे लगाते हुए उन्होंने “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया। आयोजन ने छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}