नीमच में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एडवांस्ड ट्रेनिंग का पहला बैच शुरू, सेन समाज के युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

नीमच में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एडवांस्ड ट्रेनिंग का पहला बैच शुरू, सेन समाज के युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
नीमच | 02 अक्टूबर 2026
देश के पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के कौशल को निखारने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली महत्वाकांक्षी ‘पीएम विश्वकर्मा योजन अंतर्गत आज नीमच जिले में एडवांस्ड ट्रेनिंग के पहले बैच का भव्य शुभारंभ किया गया।
यह ट्रेनिंग सेंटर नीमच के मनासा रोड स्थित ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल परिसर में प्रारंभ किया गया है। उद्घाटन अवसर पर बार्बर (Barber – नाई) ट्रेड के 45 युवाओं, युवतियों एव महिलाओ के पहले बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। जिसमें 15 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेन समाज के युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पीएम विश्वकर्मा योजना (एडवांस्ड ट्रेनिंग) की मुख्य विशेषताएँ:
कौशल उन्नयन : -इस योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत उपकरणों और उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण से जोड़ा जाता है, जिससे उनकी कार्यकुशलता में सुधार होता है।
आर्थिक सहायता और स्टाइपेंड: -ट्रेनिंग अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन के हिसाब से स्टाइपेंड (आर्थिक सहायता) प्रदान किया जाता है।
आधुनिक टूलकिट: – प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद युवाओं को उनके व्यवसाय से जुड़े आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए ₹15,000 की सहायता राशि टूलकिट इंसेंटिव के रूप में दी जाती है।
सस्ती ऋण सुविधा -कारीगरों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बेहद कम ब्याज दर (मात्र 5%) पर बिना किसी गारंटी के ₹1 लाख से ₹3 लाख तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
डिजिटल सशक्तिकरण: – युवाओं को डिजिटल ट्रांजैक्शन और आधुनिक मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाते हैं, जिससे वे अपने कारोबार का दायरा बढ़ा सकें।
इस पहल से नीमच क्षेत्र के पारंपरिक हुनरमंद युवाओं को रोजगार के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही वे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।



