मंदसौरमंदसौर जिला

पिपलियामंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 से ज्यादा अपराध करने वाले 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोर आये गिरफ्त में

पिपलियामंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 से ज्यादा अपराध करने वाले 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोर आये गिरफ्त में

  • मात्र 48 घन्टे के अन्दर 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य जुटाकर ग्राम बालागुढ़ा व उमरिया में दिनदहाड़े नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, लाखों के जेवर किये बरामद
  • आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण व नगदी कुल मश्रुका कीमती 4,62,150 /- रुपये व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती 01 लाख रुपये को जप्त किया गया।

पिपलियामंडी – पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना द्वारा निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो की अनुपालना के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बालागुढ़ा व ग्राम उमरिया में दिनदहाड़े सुने मकान का ताला तोड़कर नकबजनी करने वाले 02 शातिर आदतन अंतर्राज्यिय चोरों को गिरफ्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किया गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण कीमती 4,62,150/- रुपये मय बिना नंबर की होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती 01 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपीगण अक्सर दिन दहाड़े मोटर सायकल से राजस्थान व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गांवों की गलियों में मोटर सायकल से घुमते-फिरते रहते है और जैसे ही सुना मकान मिलता है, एक व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी करता है, तथा दुसरा व्यक्ति बाहर मोटर सायकल पर बैठकर आने-जाने वाले राहगीर व गांव वालो की ध्यान रखता है, मात्र 15 मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। आरोपीगण काफी शातिर किस्म के आदतन संपत्ति संबंधी अपराधी होकर इनकी नजर हमेशा सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपयों पर रहती है। इनके द्वारा पूर्व में जिला मंदसौर, नीमच (म.प्र.), जिला चित्तोड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा (राजस्थान) में अलग-अलग 15-20 स्थानों पर चोरी, नकबजनी संबंधी अपराध घटित करना पाया गया है।

दिनांक 27.09.26 को फरियादी संदीप पिता सुरेशचन्द्र प्रजापत उम्र 27 साल निवासी बालागुढ़ा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुने मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभुषण व नगदी चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 291/26 धारा 331(3),305(a) BNS पंजीबध्द किया गया तथा फरियादी पन्नालाल मालवीय पिता शंकरलाल मालवीय उम्र 50 साल निवासी उमरिया ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुने मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभुषण व नगदी चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 292/26 धारा 331(3),305(a) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त संपत्ति संबंधी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा अपराध की पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में लगे करीबन 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा सायबर सेल मंदसौर से तकनीकी सहायता भी ली गयी, अनुसंधान के दौरान मुखबीर सुचना पर आरोपीगणों मिथुन बाबु उर्फ अलताफ पिता नजीर शाह फकीर उम्र 38 साल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान व इजराईल उर्फ कालु मोहम्मद पिता इस्माईल खान जाति शेख मुसलमान उम्र 40 साल निवासी पितलवाड़ी कला थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राज.) को गिरफ्तार किया गया, उक्त आरोपीयों का ICJS पोर्टल पर आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया जो आरोपीगण आदतन संपत्ति संबंधी अपराधी होकर इनके द्वारा पूर्व में जिला मंदसौर, नीमच (म.प्र.), जिला चित्तोड़गढ़, उदयपुर (राजस्थान) में अलग-अलग स्थानों पर चोरी, नकबजनी संबंधी अपराध घटित करना पाया गया। आरोपीयों की निशादेही से अपराध क्रमांक 291/26 धारा 331(3),305(a) BNS में चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण व नगदी कुल मश्रुका कीमती 2,50,130/- तथा अपराध क्रमांक 292/26 धारा 331(3),305(a) BNS में चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण व नगदी कुल मश्रुका कीमती 2,12,020/- रुपये मय घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती 01 लाख रुपये को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी।

गिरफ्तार आरोपी –1. मिथुन बाबु उर्फ अलताफ पिता नजीर शाह फकीर उम्र 38 साल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान

आपराधिक रिकार्ड

1. नीमच केण्ट जिला नीमच 123/2009 धारा 379 भादवि

2. नीमच केण्ट जिला नीमच 200/2009 धारा 379 भादवि

3. बघाना जिला नीमच 217/2014 धारा 379 भादवि

4. पिपलियामंडी जिला मंदसौर 249/2018 धारा 379 भादवि

5. जावद जिला नीमच 39/2018 धारा 379 भादवि

6. नीमच केण्ट जिला नीमच 595/2018 धारा 379 भादवि

7. जावद जिला नीमच 110/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट

8. साडास जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 06/2023 धारा 380,454 भादवि

9. शंभुपुरा जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 75/2023 धारा 380,454 भादवि

10. राशमी जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 198/2024 धारा 331(3),3(5),62 BNS

11. निम्बाहेड़ा सदर जिला चित्तोड़गढ़ (राज.) 227/2024 धारा 112(2),305(ए),331(3),317(2) BNS

12. मालवी जिला उदयपुर (राज.) 42/2025 धारा 305(ए),331(3) BNS

13. पारसोली जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 169/2025 धारा 305(ए),331(3),3(5) BNS

14. आकोला जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 38/2025 धारा 112(2),305(ए),331(3) BNS

15. बस्सी जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 61/2025 धारा 305(ए),331(3) BNS

16. मंगलवाड जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 85/2025 धारा 380,454 भादवि

17. निम्बाहेडा सदर जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 94/2025 धारा 112(2),305(ए),331(3),317(2),238(सी) BNS

18. सुभाष नगर भीलवाडा जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 379/2025 धारा 64(1) BNS

19. कपासान जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 150/2025 धारा 112(2),305(ए),331(3) BNS

20. पिपलियामंडी जिला मंदसौर 291/2026 धारा 331(3),305(a) BNS

21. पिपलियामंडी जिला मंदसौर 292/2026 धारा 331(3),305(a) BNS

आरोपी (2.) इजराईल उर्फ कालु मोहम्मद पिता इस्माईल खान जाति शेख मुसलमान उम्र 40 साल निवासी पितलवाड़ी कला थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राज.)

आपराधिक रिकार्ड

1. छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राज.) 378/12 धारा 41,42 फारेस्ट एक्ट

2. छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राज.) 145/13 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि. 4/25 आर्म्स एक्ट

3. डुंगला जिला चित्तोडगढ़ (राज.) 02/2025 धारा 115(2),126(2),109(2),118(1),3(5) BNS व 3,4/25 आर्म्स एक्ट व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि.

4. भीलवाड़ा सदर जिला भीलवाड़ा (राज.) 98/2026 धारा 305 BNS

5. भीलवाड़ा सदर जिला भीलवाड़ा (राज.) 102/26 धारा 331(1),305(a) BNS

6. पिपलियामंडी जिला मंदसौर 291/2026 धारा 331(3),305(a) BNS

7. पिपलियामंडी जिला मंदसौर 292/2026 धारा 331(3),305(a) BNS

जप्त मश्रुकाः-सोने-चांदी के आभुषण व नगदी कुल मश्रुका कीमती 4,62,150/- रुपये व एक बिना नंबर की होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती 01 लाख रुपये कुल मश्रुका कीमती 5,62,150/- रुपये जप्त।

पुलिस टीमः-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने व उनि रितेश डामोर, उनि जया भारद्वाज, प्रआर नरेन्द्र धनगर, प्रआर विजय परमार, आर नेमाराम जाट, आर नागेश्वर पाटीदार, आर रिकु सिंह, आर पवन पाटीदार, आर जुगल किशोर, आर नरेन्द्र जोशी, आर राहुल पाटीदार थाना पिपलियामंडी तथा प्रआर देवीलाल डीगा जिला नीमच, सउनि रामावतार मीणा थाना सायबर चित्तोड़गढ़, आर. ज्ञानप्रकाश थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा की सराहनिय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}