मांगजावरारतलाम

मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

ढोढर/ जावरा। ग्राम मचून निवासी पिंकी परमार और उनके पति अशोक परमार ने मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम को शिकायत की है। फरियादी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी संबंधित आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार 18 सितंबर को पिंकी परमार व पति अशोक परमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति अशोक परमार के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में शंभूलाल, रवि, शांतिलाल, रामलाल, विशाल, ऋषभ सहित अन्य लोगों के घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। फरियादी पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

अशोक परमार के अनुसार वे फोटो ग्राफी का काम करते हैं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने रवि पिता शंभूलाल की शादी की वीडियोग्राफी की थी। बाद में शादी के वीडियो का डाटा मांगे जाने को लेकर विवाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी विवाद के बाद रवि अपने पिता और अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा तथा विवाद के दौरान मारपीट की गई।

पुलिस पर दो लोगों के नाम दर्ज करने का आरोप फरियादी पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना की रिपोर्ट पिपलौदा थाने में दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने केवल दो लोगों के नाम रिपोर्ट में दर्ज किए, जबकि अन्य आरोपितों के नाम भी शिकायत में बताए गए थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित लोगों के बयान नहीं लिए गए।जिस मे बाइक MP43ZK4155,MP43ED1380 बाइक अभीतक जप्त नहीं की अभी तक तो परेशान होने के बाद

मामले को लेकर पिंकी परमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें घटना की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और घटना में प्रयुक्त वाहनों को जब्त करने की मांग की गई है।

फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा अपने पक्ष के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट की भी जांच कराने की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। थाना प्रभारी रमेश कोली ने बताया की जो जांच मे आयेगे उन दोषियों पर करवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}