पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा का संकल्प

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा का संकल्प
मंदसौर।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंदसौर के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं के दौरान पखवाड़े के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति जी बैरागी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता कियावत रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए चिंतन करते थे उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने प्रस्फुटन ग्राम में जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं सहयोग के लिए आगे आएं। इससे शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भावना भी सार्थक होगी ।जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति जी बैरागी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रद्युम्न पोरवाल एवं अपूर्वा रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में डिंपल विश्वकर्मा एवं किरण ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेंटर्स रूपदेव सिंह सिसोदिया संदीप शर्मा रघुवीर सिंह राठौड़ अनिल सुमन एवं सोना सोलंकी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रूपदेव सिंह सिसोदिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती सोना सोलंकी ने व्यक्त किया



