नीमच

स्वच्छता ही सेवा: MY Bharat स्वयंसेवकों ने नीमच में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा: MY Bharat स्वयंसेवकों ने नीमच में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

नीमच -युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) नीमच के तत्वावधान में इन दिनों ‘सेवा पखवाड़ा’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) का, जिले भर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में MY Bharat के ऊर्जावान स्वयंसेवकों द्वारा नीमच जिले के कमल चौक स्थित ओल्ड बैंक कॉलोनी में एक व्यापक Cleanliness Drive (स्वच्छता अभियान) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जन-जागरूकता और श्रमदान का संदेश -कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलोनी क्षेत्र में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इसके साथ ही, स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई के माध्यम से समाज को ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण’ के निर्माण का एक सशक्त संदेश दिया।

गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन – यह पूरा अभियान जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता निरीक्षक श्री अविनाश घेघट द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर एवं श्री विक्की घेघट द्वारा किया गया।

MY Bharat के स्वयंसेवकों के इस सहयोगात्मक और प्रेरणादायक प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}