उज्जैनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेती चलाकर मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेती चलाकर मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की

खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक लगभग 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा

उज्जैन- जिले में सिंहस्थ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हाल ही में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है , इस चौड़ीकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुश्तैनी घर भी आ गया , प्रशासन ने सीएम और उनकी बहन के घर समेत मोहल्ले के 272 घरों को नोटिस दिया था

इसी को लेकर सीएम डॉ. यादव 27 सितंबर को अपने पुश्तैनी घर पहुंचे , उन्होंने यहां अपने पैतृक घर के बाहर पूजा-अर्चना की और फिर गैंती लेकर विकास की नई नींव रखी

उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस घर में छोड़े से बड़े हुए हों, खेले-कूदे हों, उसको तोड़ना पड़े तो मन पर प्रभाव होना स्वाभाविक है , अगर सिंहस्थ के लिए जरूरी है तो हमें यह बलिदान देना ही चाहिए , हम सब मिलकर वो कर रहे हैं , पूरा देश इस बात को देख रहे हैं कि लोग अपने मकान को आनंद से तोड़ रहे हैं , ताकि दूसरों को मदद मिले

_अब्दालपुरा स्थित अपने पैतृक निवास पहुंचे सीएम मोहन यादव ने जब विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खुद अपने हाथों से गैंती थामी और घर के हिस्से को तोड़ना शुरू किया, तो उनके भीतर का वह बेटा और इंसान भी जाग उठा, जिसकी अनगिनत यादें उस घर की दीवारों से जुड़ी थीं , मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री बेहद भावुक नजर आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}