भक्ति/ आस्थापिपलोदारतलाम
बप्पा के विसर्जन से पूर्व ग्राम बछोड़िया में सजी मां कालिका की झांकी, राजस्थानी नृत्यों ने बांधा समां

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
बप्पा के विसर्जन से पूर्व ग्राम बछोड़िया में सजी मां कालिका की झांकी, राजस्थानी नृत्यों ने बांधा समां

ढोढर। श्री रामजानकी मंदिर, , ग्राम बछोड़िया स्थित गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश उत्सव के पावन पर्व पर बप्पा के विसर्जन से एक दिन पूर्व एक भव्य सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान में मां कालिका की सजीव और मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, वहीं राजस्थानी नृत्यकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के पधारे अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस भव्य आयोजन में कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान, हिम्मत सिंह चौहान, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालाराम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि दशरथ गेहलोद, ठा. भोपाल सिंह, शंकर लाल पटेल और मांगीलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, क्षेत्र के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाएं समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।



