गरोठमंदसौर जिला
गणेश विसर्जन पर निकली झांकियां एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया

गणेश विसर्जन पर निकली झांकियां एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया
राज पोरवाल (ढ़ाबला मोहन)गरोठ। गांव ढाबला मोहन में अनंत चतुर्दशी पर निकली मनमोहक झांकियां, एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। भगवान गणेश की मनमोहक झांकी को पुरे ही गांव में हर्षोल्लास के साथ एवं गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष के साथ नाचते गाते निकाली गई।
महाआरती के पश्चात् महाप्रसादी का वितरण किया गया। एवं भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
ढ़ाबला मोहन में शंखुद्धार पास में होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की झांकियां भी यहा भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए हर साल आती है। जिससे पुरा वातावरण ही भक्तिमय हो जाता है।



