गरोठमंदसौर जिला

गरोठ सरस्वती शिशु मंदिर में ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

छात्र- छात्राओं सहित उपस्थित नागरिकों ने गाया वंदेमातरम

गरोठ।’वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गरोठ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की सैकड़ों छात्र, छात्राओं, विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं संपूर्ण समाज में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति, एकात्मता और बंधुता का भाव जागृत करना है, जिससे संपूर्ण राष्ट्र में एक अभूतपूर्व ऊर्जा, विश्वास और चेतना का संचार हो सके। इस भव्य आयोजन को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}