राज्यस्तरीय ताईवकांडो प्रतियोगिता में सीतामऊ के छात्र कौशल चतुर्वेदी का चयन

राज्यस्तरीय ताईवकांडो प्रतियोगिता में सीतामऊ के छात्र कौशल चतुर्वेदी का चयन
सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ की प्रतिभावान छात्र कौशल चतुर्वेदी का चयन राज्यस्तरीय ताईवकांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक सतना में आयोजित की जाएगी।
छात्र के राज्यस्तर पर चयन से विद्यालय परिवार एवं सीतामऊ विकासखंड में हर्ष का माहौल है। कौशल चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस संबंध में जानकारी पैरामाउंट एकेडमी के मुख्य खेल शिक्षक संजय चौहान ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
कौशल चतुर्वेदी के राज्यस्तरीय चयन पर पैरामाउंट एकेडमी के संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय, मैनेजर पीयूष हरगोड़, विकासखंड प्रभारी नितेश मकवाना, सहप्रभारी बद्रीलाल बसेर सहित समस्त सीतामऊ विकासखंड के खेल शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर पैरामाउंट एकेडमी के खेल शिक्षक यश हीवे, अरविंद सिंह एवं संजना तथा समस्त पैरामाउंट एकेडमी परिवार ने कौशल चतुर्वेदी को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



