सामुहिक ‘वंदे मातरम्’, गायन में सुवासरा शिशु मंदिर ने कि सहभागिता, हर्षोल्लास से मनाया 150 वां वर्ष

सामुहिक ‘वंदे मातरम्’, गायन में सुवासरा शिशु मंदिर ने कि सहभागिता, हर्षोल्लास से मनाया 150 वां वर्ष
पंकज बैरागीसुवासरा l राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। देश के 1 करोड़ नागरिकों द्वारा एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) कायम किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और बाल कल्याण के संकल्प को नए आयाम दिए हैं।
विद्या भारती मालवा प्रांत के अंतर्गत मंदसौर विभाग के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, सुवासरा में इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र जी जैन (अध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति, सुवासरा), मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता रत्नावत (सदस्या, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़), विशेष अतिथि श्रीमती अर्चना रत्नावत (सदस्या, विवेकानंद शिक्षण समिति, सुवासरा), विशेष अतिथि श्री मोहनलाल जी सूर्यवंशी (आचार्य), विशेष अतिथि श्री संतोष यादव (प्राचार्य, सुवासरा) , कार्यक्रम में विवेकानंद शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी मुजावदिया, वरिष्ठ सदस्य श्री अभय कुमार जी भामावत, सह-सचिव श्री गोविंद जी कुमावत तथा समिति सदस्य डॉ. विजय कुमार जी पाटीदार समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे।



