भक्ति/ आस्थागरोठमंदसौर जिला

रामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकला भव्य बेवाण, पूरा गांव हुआ कृष्णमय

रामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकला भव्य बेवाण, पूरा गांव हुआ कृष्णमय

खड़ावदा निप्र ग्राम रामनगर में आज भगवान श्री कृष्ण के बेवाण की भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

भगवान श्री कृष्ण की फूलों से सुसज्जित मनमोहक पालकी को कंधों पर धारण कर भक्तजन पूरे गांव में भ्रमण कराते हुए “हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष लगाते रहे। शोभायात्रा के मार्ग में ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्याम गुप्ता, सुरेश गुर्जर, पंडित अशोक कुमार शर्मा, बबलू शर्मा, विनोद गुप्ता दिनेश मीणा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। अंत में मंदिर परिसर में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}