नपं अध्यक्ष सेठिया के नेतृत्व में विकास की नई पहचान बना रहा गरोठ, पांडव नगर में विधायक सिसोदिया की उपस्थिति में हुआ फव्वारे का लोकार्पण

नपं अध्यक्ष सेठिया के नेतृत्व में विकास की नई पहचान बना रहा गरोठ, पांडव नगर में विधायक सिसोदिया की उपस्थिति में हुआ फव्वारे का लोकार्पण
जल झूलनी एकादशी पर अंजनी नदी तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गरोठ। नगर के पांडव नगर में नगर परिषद गरोठ द्वारा निर्मित शानदार फव्वारे का लोकार्पण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान सहित नगर परिषद के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के साथ ही जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर अंजनी नदी तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। नगर के महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की तथा भगवान की आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा नदी तट भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंजता रहा।
*राजेश सेठिया के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति—।*
नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में गरोठ में विकास कार्यों को निरंतर गति मिलने की चर्चा भी समारोह के दौरान प्रमुखता से रही। नगर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाओं तथा सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों से शहर को नई पहचान मिल रही है। पांडव नगर में स्थापित आकर्षक फव्वारा भी इसी विकासात्मक सोच और नगर को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजेश सेठिया के नेतृत्व में नगर परिषद द्वारा विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे नगर के नागरिकों में उत्साह का माहौल है, और शहर के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।
*जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमा*
कार्यक्रम में विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान की विशेष आतिथ्यपूर्ण मौजूदगी रही। नगर परिषद के सभी पार्षदगण सहित महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
फव्वारा लोकार्पण के पश्चात जल झूलनी एकादशी के धार्मिक आयोजन ने समारोह को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। अंजनी नदी तट पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती में सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की।
समारोह ने एक ओर जहां गरोठ के विकास और सौंदर्यीकरण की तस्वीर प्रस्तुत की, वहीं दूसरी ओर जल झूलनी एकादशी के माध्यम से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत झलक भी देखने को मिली।



