
आबकारी विभाग निष्क्रिय- ताल फंटा क्षेत्र में गली मोहल्ले में मिल रही है अवैध शराब
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
प्रदेश में पहले ही अवैध शराब से लोगों की मौत हो चुकी है पर आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग इन माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
ताल फंटा एवं क्षेत्रान्तरगत ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों में अवैध शराब का गोरख धंधा निर्बाध गति से चल रहा है।
ताल फंटा क्षेत्र के हर गांव में शराब के कारोबारी मिल जाएंगे ।
इस ओर आबकारी विभाग का कोई ध्यान ही नहीं है जो विचारणीय है।
नवीन ठेकेदारों पवन सिंह राठौड़ द्वारा क्षेत्र में डायरी पद्धति बना रखी है जिससे हर गांव में डायरी के माध्यम से बिकने वाली अवैध शराब के डायरी वाले ठेकेदार एक हर एक ग्राम में अवैध रूप शराब बिक्री करते मिल जाएंगे इससे कई गरीब परिवार परेशान होकर शराब की भेंट चढ़ रहें हैं।
नहीं कोई देखने वाला ओर नहीं कोई सुनने वाला है। क्या जिला प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा ?जन चर्चा है कि इस शराब के अवैध कारोबार में उनका भी हिस्सा जाता है इसलिए वह निष्क्रिय होकर अबाध गति से इन्हें छूट देकर सोया हुआ है।
क्या जिला आबकारी अधिकारी एवं जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक रतलाम इस ओर ध्यान आकर्षित करेंगे ?
इनका कहना है
मध्य प्रदेश सरकार को करोड रुपए दुकान के दिए हैं दो नंबर धंधा भी करेंगे एवं ग्रामीण क्षेत्र डायरी भी चलेगी
पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग को भी लाखों रुपए की महीना देते हैं वसूल तो करना पड़ेगा
पवन सिंह राठौड़ -ठेकेदार शराब दुकान ताल फंटा



