खेड़ा में गुजराती बलाई समाज कि बैठक संपन्न, चौधरी जिलाध्यक्ष, परमार महामंत्री एवं मकवाना को मिली युवा संगठन कि जिम्मेदारी

खेड़ा में गुजराती बलाई समाज कि बैठक संपन्न, चौधरी जिलाध्यक्ष, परमार महामंत्री एवं मकवाना को मिली युवा संगठन कि जिम्मेदारी
सीतामऊ। समीपस्थ ग्राम खेड़ा में मकवाना गार्डन में गुजराती बलाई समाज के समाज के सर्वमान्य वरिष्ठ नागरिकों की एक गरिमामई उपस्थिति एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं भावी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर नवीन जिला कार्यकारिणी में सर्व सहमत्ति से जिलाध्यक्ष श्री धीरज चौधरी सरपंच बडावदी, युवा संगठन जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम मकवाना (ऐरा) उपाध्यक्ष पद पर श्री राजू मकवाना (ऐरा) श्री वीरेंद्र सोलंकी (देवाखेड़ा) श्री रतनलाल परमार (सुरजनी) श्री गजपतलाल सोलंकी (करनाली) श्री विष्णु मकवाना (पालड़ा) महामंत्री पद पर श्री फकीरचन्द परमार (पालाखेड़ी)
श्री दीलीप पितावाजा (लखवा) संगठन मंत्री पद पर श्री दिनेश जगावत (देवाखेड़ा) श्री विनोद जी पारखी (तितरोद), कोषाध्यक्ष पद पर श्री जगदीश सोलंकी (खेड़ा) सहसचिव श्री जगजीवनराम राठौर (पालाखेड़ी)श्री रंगलाल वाघेला (खण्डेरिया काचर ) श्री पंकज परमार (मंदसौर ) सह कोषाध्यक्ष: श्री विजय पारखी (मंदसौर ) प्रवक्ता पद पर श्री शिवनारायण सोलंकी (खेड़ा) श्री मांगीलाल पितावजा (मुडला) कानूनी सलाहकार श्री घनश्याम गुजराती (मंदसौर) मीडिया प्रभारी श्री राहुल जगावत (तितरोद)
श्री प्रेमनारायण सोलंकी (खेड़ा) को नियुक्त किया गया।बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा साफा एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।



