धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासुवासरा

देवझुलनी ग्यारस पर निकली भगवान की सामूहिक शोभायात्रा

मातृशक्तियों एवं समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पंकज बैरागी
सुवासरा। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देवझुलनी ग्यारस के अवसर पर धार्मिक आयोजन एवं भगवानों की सामूहिक शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ किया गया। स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी स्थित गांधी उद्यान के पास चारभुजा मंदिर से विभिन्न मंदिरों से भगवानों के विमानों को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

शोभायात्रा सुवासरा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवानों के विमानों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

आयोजन में  समाजजनों एवं समस्त मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रामगोपाल काला, चारभुजा मंदिर के सक्रिय सदस्य जगदीश फरक्या, कृष्णकांत धनोतिया, उमेश सोनी, पूर्व सरपंच भगवतीलाल ट्रेलर, पूर्व पार्षद एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल मोदी, सुवासरा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक धनोतिया, मालवीय समाज के तहसील अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल मेहर, पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसीराम मेहर, नारायणलाल बोराणा, करूलाल पुष्पा अध्याय, पूर्व पार्षद शंकरलाल मेहर, पूर्व पार्षद कालूराम बेरवा, राधेश्याम अंजिवाल, मनीष शर्मा, अनोखीलाल गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, हेमू सोनी, शंभूलाल मेहर पटेल सहित अनेक समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देवझुलनी ग्यारस के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

यह जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक एवं समाजसेवी पंकज बैरागी ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}