अब अम्बाजी धाम पर बनेगा मां का घर, ठा जीवन सिंह शेरपुर ने किया भूमिपूजन

अब अम्बाजी धाम पर बनेगा मां का घर, ठा जीवन सिंह शेरपुर ने किया भूमिपूजन
दलोदा – श्री अंबा जी धाम निपानिया में गुरु जी द्वारा वृद्धाश्रम के संकल्प को लेकर आज मां के घर के नाम से पुज्य गुरुदेव की पावन उपस्थिति में करणी सेना परिवार के संस्थापक व श्री अंबाजी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ठा जीवन सिंह शेरपुर व साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों के द्वारा वृद्धाश्रम की नींव रखी गई। अपने उद्बोधन में पुज्य गुरु देव ने कहा कि कलयुग में मां बाप की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं हो सकता। दूर्भाग्यशाली होते वो लोग जो मां बाप की सेवा नहीं करते हैं, मां बाप की सेवा से चारों धाम तीर्थ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।मंदसौर के वृद्धाश्रम की खबर को देखकर गुरु जी ने कहा कि बड़े दूख की बात है कि मंदसौर जैसे पवित्र शहर में देश व प्रदेश के राष्ट्रीय नेता रहते हों और वहां के वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है प्रशासन को तुरंत संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।



