
शेरपुर खुर्द में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन एवं बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुआ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
समीपस्थ ग्राम शेरपुर खुर्द में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमि पूजन विद्यालय प्रांगण में स्टाफ, पालकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यालय भवन निर्माण के लिए 33 लाख 60 हजार रुपये, बाउंड्रीवाल के लिए 8 लाख रुपये तथा गेट निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रामसिंह यादव, विद्यालय स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मसरत जहां खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।



