आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
तिथि: शुक्ल सप्तमी
मास: भाद्रपद
दिन: शुक्रवार
तिथि: शुक्ल पक्ष की सप्तमी – दोपहर 01:00 बजे तक, फिर अष्टमी तिथि
ऋतु: वर्षा ऋतु
योग: प्रीति – दोपहर 01:35 बजे तक, फिर आयुष्मान्
करण: वणिज – दोपहर 01:00 बजे तक
करण: विष्टि (भद्रा) – अगले दिन तड़के 02:13 बजे (19 सितंबर) तक, फिर बव
सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 05:55 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:11 बजे
चन्द्रोदय: दोपहर 12:32 बजे
चंद्रास्त: रात 10:50 बजे
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:59 बजे से सुबह 06:45 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:22 बजे से सुबह 07:31 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 02:09 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 03:49 बजे से शाम 04:38 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 07:57 बजे से रात 08:20 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- रात 07:57 बजे से रात 09:07 बजे तक।
अमृत काल- सुबह 09:24 बजे से सुबह 11:11 बजे तक।
आज के अशुभ समय:
राहुकाल- दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक।
यमगण्ड- शाम 04:51 बजे से शाम 06:24 बजे तक।
आडल योग- सुबह 07:31 बजे से शाम 07:14 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- सुबह 10:00 बजे से सुबह 10:50 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 09:05 बजे से सुबह 10:38 बजे तक।
भद्रा- सुबह 09:30 बजे से रात 10:43 बजे तक।भद्रा का वास- स्वर्ग – 01:00 अपराह्न से 10:44 तक, उसके बाद पाताल में
शिववास : भोजन में – 01:00 अपराह्न तक, उसके बाद श्मशान में
ग्रहों का गोचर
- सूर्य: सूर्य देव इस समय कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
- चंद्रमा : चंद्रमा दिनभर वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद रात 10:44 बजे यह धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
- मंगल : आज शाम 04:36 बजे मंगल देव मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ पहले से मौजूद गुरु के साथ मिलकर यह ‘नीचभंग राजयोग’ का निर्माण करेंगे।
- बुध: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह इस समय कन्या राशि में सूर्य के साथ मौजूद हैं।
- गुरु : देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय अपनी उच्च राशि कर्क राशि में विराजमान हैं।
- शुक्र : सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र देव अपनी स्वयं की राशि तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।
- शनि : कर्मफल दाता शनि देव इस समय मीन राशि में वक्री/मार्गी अवस्था में गोचर कर रहे हैं।
- राहु : मायावी ग्रह राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं।
- केतु : केतु ग्रह इस समय सिंह राशि में स्थित हैं।
शुक्रवार के दिन का चौघड़िया
चर -06:07 – 07:38
लाभ -07:38 – 09:08
अमृत – 09:08 – 10:39
काल – 10:39 – 12:10
शुभ- 12:10 – 13:41
रोग – 13:41 – 15:12
उद्वेग – 15:12 – 16:43
चर – 16:43 – 18:14
रात का चौघड़िया
रोग – 18:14 – 19:43
काल – 19:43 – 21:12
लाभ – 21:12 – 22:41
उद्वेग – 22:41 – 00:11, 19सितंबर
शुभ- 00:11 – 01:40, 19 सितंबर
अमृत – 01:40 – 03:09,19सितंबर
चर- 03:09 – 04:38, 19 सितंबर
रोग – 04:38 – 06:07, 19 सितंबर
दिशाशूल: पश्चिम दिशा
उपाय: यदि आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले दही या खीर खाकर निकलें। भगवान श्री हरि विष्णु या माता लक्ष्मी का स्मरण कर प्रस्थान करें।
व्रत त्यौहार
- संतान सप्तमी / ललिता सप्तमी व्रत: संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए माताएं यह व्रत रखती हैं।
- दूर्वा अष्टमी: आज दूर्वा (घास) और भगवान गणेश जी की पूजा का विशेष विधान है।
- महालक्ष्मी व्रत आरंभ: आज से 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है।
आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी।
शुभ रंग – नारंगी, शुभ अंक -04
वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे और आप सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मीडिया क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के साथ ही बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। इस राशि के प्राइवेट जॉब में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 01
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा तथा आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर ढंग से हो। आज आप किसी कलीग की मदद से ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करेंगे, आपके टीम वर्क से बॉस बहुत खुश होंगे।
शुभ रंग – मैजेंटा, शुभ अंक – 05
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है।
शुभ रंग – आड़ू (पीच), शुभ अंक -09
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे और आपकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे और किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – 06
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी जान-पहचान बड़े व्यक्तियों से होगी। आज इस राशि के फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा, आपको ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और आपके शत्रु परास्त होंगे।
शुभ रंग – मैरून, शुभ अंक – 03
तुला राशि
तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है।
शुभ रंग – लाल, शुभ अंक – 08
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी कानूनी मामले में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।
शुभ रंग – लाल बैंगनी, शुभ अंक – 08
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे, जिससे आपको बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक बीतेगा।
शुभ रंग – हरा, शुभ अंक -09
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगे जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा।
शुभ रंग – मैरून, शुभ अंक – 04
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आपके बहुत काम आयेगी। आज इस राशि के लेखकों की बुक पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवॉर्ड भी मिलेगा। आज अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे।
शुभ रंग – लाल, शुभ अंक – 01
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी खास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – 03

