देशनई दिल्ली

UPI भुगतान से जुड़ी नई व्यवस्था, व्यक्ति से व्यक्ति और 96 प्रति मर्चेंट लेनदेन के लिए मुफ्त रहेंगे

UPI भुगतान से जुड़ी नई व्यवस्था, व्यक्ति से व्यक्ति और 96 प्रति मर्चेंट लेनदेन के लिए मुफ्त रहेंगे

दिल्ली। नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन के लिए पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा, चाहे भेजी गई राशि कितनी भी हो।यूपीआई भुगतान व्यक्ति- से- व्यक्ति (P2P) लेनदेन और 96% मर्चेंट लेनदेन के लिए मुफ्त रहेंगे; MDR केवल बड़े मूल्य वाले मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा।व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, चाहे लेनदेन की राशि कितनी भी हो। 2,000 रुपए से अधिक के P2M (व्यक्ति से व्यापारी) लेनदेन पर 0.4 प्रति. MDR लगाया जाएगा। रुपए 75,000 या उससे अधिक के बड़ी लेनदेन पर MDR की अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेनदेन होगी। नई UPI व्यवस्था का व्यक्ति- से- व्यक्ति लेनदेन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राशि कितनी भी हो, P2P UPI लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेगा।व्यापारियों को 2,000 तक के भुगतान और छोटे व्यापारियों के लिए पहले से लागू Zero-MDR व्यवस्था के तहत आने वाले लेनदेन भी मुफ्त रहेंगे। इसलिए लगभग 96% P2M लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। MDR केवल निर्धारित ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा।यह भी स्पष्ट किया गया है कि MDR न तो टैक्स है और न ही सरकार या NPCI द्वारा वसूला जाने वाला शुल्क। यह राशि बैंकों और पेमेंट ऐप/सेवा प्रदाताओं सहित UPI इकोसिस्टम में शामिल संस्थाओं के बीच वितरित की जाती है, ताकि UPI प्रणाली के संचालन और उसके निरंतर विस्तार को सहायता मिल सके।आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एमडीआर केवल लगभग 4% व्यापारिक लेन-देन पर लागू होगा।

इसका अर्थ है कि लगभग 96% व्यापारिक लेन-देन अप्रभावित रहेंगे, क्योंकि वे या तो 2,000 रुपए की सीमा से कम हैं या छोटे व्यापारियों के लिए शून्य-एमडीआर फ्रेमवर्क के अंतर्गत आते हैं।इसलिए यह फ्रेमवर्क लोगों, सूक्ष्म उद्यमों और छोटे व्यवसायों की रक्षा करता है, जबकि बड़े व्यापारी लेन-देन पर सीमित शुल्क लागू करता है।छोटे व्यापारियों को सहयोग

छोटे व्यापारियों के बीच यूपीआई को प्रोत्साहन देने के लिए एक समर्पित फंड स्थापित किया जाएगा। कुल एमडीआर संग्रह के 5% के बराबर राशि इस कोष में जमा की जाएगी।यह कोष यूपीआई की व्यापक स्वीकृति, निरंतर इस्तेमाल और भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र में छोटे व्यवसायों को शामिल करने में सहयोग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}