कर्मचारी संघमंदसौरमध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना’ से अलग रहेंगे पटवारी, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

स्वामित्व योजना’ से अलग रहेंगे पटवारी, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

मंदसौर। मध्य प्रदेश पटवारी संघ (जिला शाखा मंदसौर) ने लंबित मांगों और अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर 2026 से प्रदेश भर के पटवारी ‘स्वामित्व आबादी अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन 2026’ में निष्पादक (एक्जीक्यूटेंट) के दायित्वों से पूरी तरह विरत रहेंगे। शासन द्वारा अत्यधिक दबाव बनाए जाने पर पटवारियों ने प्रदेश स्तर पर कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में पटवारी संघ ने कहा कि मूल कार्य भू-अभिलेख अद्यतन और कृषि क्षेत्र से जुड़ा है, जबकि आबादी क्षेत्रों में निष्पादन व पंजीयन का कार्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन होना चाहिए। पटवारियों को व्यक्तिगत निष्पादक बनाने से उन पर अनावश्यक कानूनी और न्यायिक दायित्व थोपे जा रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।

संघ ने वेतन विसंगति दूर करने, ग्रेड-पे व कैडर रिव्यू, पदोन्नति तथा जियो-टैग गिरदावरी की समस्याओं के त्वरित निराकरण की भी मांग की। उन्होंने उल्लेख किया कि आश्वासन के बावजूद शासन ने लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है, जिससे संवर्ग में गहरा रोष है। पटवारियों ने साफ किया कि समस्याओं के समाधान के बिना नई योजनाओं का अतिरिक्त भार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}