मंदसौर जिलासीतामऊ

दोहरी मार से परेशान किसान पीला मोजैक से सोयाबीन खराब ऊपर से नीलगायों के झुंड के झुंड खेतों में

दोहरी मार से परेशान किसान पीला मोजैक से सोयाबीन खराब ऊपर से नीलगायों के झुंड के झुंड खेतों में

सीतामऊ- जिले में इस बार भी किसान दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं एक तरफ सोयाबीन की फसल में पीला मोजैक रोग फैल गया है जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं वहीं दूसरी तरफ जंगली नीलगायों के झुंड के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं सीतामऊ अंचल क्षेत्र के गांव फतेपुर चिकली एवंकरनपुरा के खेतो में नीलगायों के झुंड के झुंड सोयाबीन के खेत में चरते हुए देखे गए है वही सोयाबीन भी पीली पड़ चुकी सोयाबीन की फसल के बीच नीलगायें झुंड में घूम रही हैं किसानों का कहना है कि दिन में तो रखवाली कर लेते हैं लेकिन रात में नीलगायों का झुंड पूरी फसल को रौंद देता है किसानों ने शासन से मांग की है कि पीला मोजैक से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए तथा नीलगायों से फसल सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग योजना या वन विभाग द्वारा उचित प्रबंध किया जाए अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इस बार सोयाबीन की पैदावार आधी रह जाने की आशंका है.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}