नीमच

भव्य स्वागत एवं अभिनंदन: सत्यनारायण राठौर बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष

भव्य स्वागत एवं अभिनंदन: सत्यनारायण राठौर बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष

पालसोड़ा — भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू नागदा ‘मोडी’ की अनुशंसा पर समाजसेवी सत्यनारायण राठौर (गुरुदेव) को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।

स्वागत एवं सम्मान समारोह नियुक्ति की घोषणा के पश्चात विधायक निवास पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्री राठौर का साफा बांधकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत ग्राम पालसोड़ा के बस स्टैंड पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: – राठौर इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ निभाते हुए क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करूंगा।”

गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण ‘गुड्डू’ जाट, प्रकाश गुप्ता, शांतिलाल ‘पप्पू’ पाटीदार, डॉ. नरेंद्र शर्मा, बामनिया सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद पाटीदार, अनिल राठौर, मुकेश कच्छावा, रवि जाट, सत्यनारायण सेन, सत्यनारायण दहिया, दशरथ मोदी, महेश मोदी, दीपक दहिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}