ज्योतिष दर्शन

आज 07 सितंबर 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 07 सितंबर 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 07 सितंबर 2026 सोमवार का पंञ्चांग

विक्रम संवत् – 2083

शक संवत: 1948

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – शरद

मास – भाद्रपद

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी शाम 05:03 तक तत्पश्चात् द्वादशी

दिन – सोमवार

ऋतु: वर्षा ऋतु

नक्षत्र -‌ पुनर्वसु शाम 06:14 तक तत्पश्चात् पुष्य

योग – व्यतीपात प्रातः 06:41 तक, तत्पश्चात् वरीयान् प्रातः 03:38 सितम्बर 08 तक, तत्पश्चात् परिघ

राहुकाल – सुबह 07:44 से सुबह

सुर्य चंद्र उदय अस्त

सूर्योदय: सुबह 06:00 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:33 बजे

चंद्रोदय: रात 01:36 बजे (08 सितंबर की तड़के)

चन्द्रास्त: दोपहर 04:00 बजे

पंचक: आज पंचक नहीं है।

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04:39 से प्रातः 05:25 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 से दोपहर 12:50 तक

निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:48 तक

सर्वार्थसिद्धि योग (शाम 06:14 से प्रातः 06:11 सितम्बर 08 तक)

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:57 से 09:30 तक

यमगण्ड: सुबह 11:03 से दोपहर 12:36 तक।

गुलिक काल: दोपहर 02:09 से 03:42 तक।

मंगलवार दिन का चौघड़िया

अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 06:02 से 07:36 बजे तक

काल (सामान्य): सुबह 07:36 से 09:10 बजे तक

शुभ (उत्तम): सुबह 09:10 से 10:45 बजे तक

रोग (सामान्य): सुबह 10:45 से दोपहर 12:19 बजे तक

उद्वेग (अशुभ): दोपहर 12:19 से 01:53 बजे तक

चर (सामान्य): दोपहर 01:53 से 03:27 बजे तक

लाभ (उत्तम): दोपहर 03:27 से 05:01 बजे तक

अमृत (सर्वोत्तम): शाम 05:01 से 06:35 बजे तक

मंगलवार रात का चौघड़िया

चर (सामान्य): शाम 06:35 से रात 08:09 बजे तक

रोग (अशुभ): रात 08:09 से 09:43 बजे तक

काल (अशुभ): रात 09:43 से 11:17 बजे तक

लाभ (उत्तम): रात 11:17 से 12:51 बजे तक

उद्वेग (अशुभ): रात 12:51 से 02:25 बजे तक

शुभ (उत्तम): रात 02:25 से 03:59 बजे तक

अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 03:59 से 05:33 बजे तक

चर (सामान्य): सुबह 05:33 से 07:07 बजे तक

दिशाशूल: पूर्व दिशा में यात्रा से बचें।

उपाय: यदि आज पूर्व दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले ‘ॐ नमः शिवाय’ का ध्यान करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।

 व्रत त्यौहार

एकादशी व्रत: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार को शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। 7 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 

आज 07 सितंबर 2026 सोमवार का राशिफल 

मेष राशि-

कल सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आगे रहेंगे.संपर्क और संवाद बेहतर होगा.परिवार का सहयोग मिलेगा . बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखेंगे.कारोबार में गति आएगी. पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.कामकाज में गंभीरता बढ़ेगी और शुभ प्रस्ताव मिलने के योग हैं।कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी.लक्ष्य पर फोकस रहेगा और काम तेजी से पूरे करने की कोशिश करेंगे.आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी.लाभ बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आपकी प्रतिभा की सराहना होगी.मन की बात आसानी से कह पाएंगे.रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी . साथी का सहयोग मिलेगा.अनुशासन बनाए रखें.सेहत में सुधार होगा . आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि-

घर-परिवार में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.करियर और कारोबार में तेजी आएगी.धन बचाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं.घर में सामंजस्य बना रहेगा.मेहमानों का आगमन हो सकता है . रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे. कारोबारी लक्ष्य पूरे करने पर ध्यान देंगे.लेनदेन और व्यावसायिक अवसरों में सक्रियता बढ़ेगी.वित्तीय लाभ के अवसर बनेंगे.बैंकिंग और बचत से जुड़े काम पूरे होंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे.रिश्तों में अपनापन और भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.खुद पर ध्यान देंगे . मनोबल ऊंचा रहेगा।

मिथुन राशि-

नई योजनाओं और कामों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा.अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मुलाकात हो सकती है.आर्थिक मामलों में गति आएगी.रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. निजी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

कारोबार में सुधार होगा.लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और लंबित काम पूरे करने की कोशिश करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.प्रेम और मित्रता के रिश्ते मजबूत होंगे.प्रियजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी.आत्मविश्वास बढ़ेगा.सीखने और नई गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि-

बजट को लेकर सावधानी बरतनी होगी.बड़े लोगों की सलाह से काम करना लाभकारी रहेगा.कामकाज सामान्य गति से आगे बढ़ेगा.रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ाने की कोशिश करेंगे.विदेश से जुड़े कामों में गति आ सकती है.

कार्यक्षेत्र में छोटी गलतियों से बचें.प्रलोभन में आने के बजाय सूझबूझ से फैसले लें.खर्च बढ़ सकता है.लेनदेन में सावधानी बरतें और अनजान लोगों से आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. जल्दबाजी में कोई बात न कहें.बहस से बचें और रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें.स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.मनोबल ऊंचा बनाए रखने की कोशिश करें

सिंह राशि-

कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं.आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी बात प्रभावी तरीके से रख पाएंगे.करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं.

कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा.सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी.रुका हुआ धन मिल सकता है.आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे.स्वास्थ्य-मनोबल: मनोबल ऊंचा रहेगा.स्वास्थ्य पर ध्या न देने से लाभ होगा.

कन्या राशि-

अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे.प्रशासनिक और पैतृक मामलों में गति आएगी.आर्थिक और करियर से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे.आपकी साख और सम्मान में वृद्धि हो सकती है.

पद और प्रभाव बढ़ेगा.प्रतिभा और योग्यता के दम पर कार्यक्षेत्र में बेहतर जगह बनाएंगे ,भवन और वाहन से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी.आर्थिक प्रबंधन बेहतर होगा.

मित्रो से खुलकर बातचीत कर पाएंगे.परिवार में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा.स्वास्थ्य-मनोबल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

 तुला राशि-

आज दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। कोशिश करें कि जरूरी काम खुद संभालें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी पार्टी या समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपकी बातचीत और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेंगे। यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। वहीं किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करके आपका दिन खुशनुमा बना सकती है।

वृश्चिक राशि-

आज सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें। अचानक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबार की कोई पुरानी समस्या भाई-बहनों के सहयोग से सुलझने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के भीतर कुछ नया सीखने और अलग करने की इच्छा जागेगी, जो आगे उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। परिवार में आपसी अपनापन बढ़ेगा और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनों का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा।

धनु राशि-

आज मन की कोई इच्छा पूरी न होने से थोड़ी बेचैनी या निराशा महसूस हो सकती है। काम में भी मन कम लगे तो खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद बढ़ सकता है, इसलिए बहस के बजाय धैर्य से बात करें। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा और किसी के बहकावे में आने से बचें।

मकर राशि-

आज अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी खबर का इंतजार खत्म हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही खटास को दूर करने के लिए आप दिल से प्रयास करेंगे। हालांकि, किसी सहयोगी की कही बात आपको थोड़ी परेशान या भावुक कर सकती है।

कुंभ राशि-

आज का दिन सामान्य से बेहतर और कुछ नई संभावनाओं वाला रह सकता है। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान ने किसी परीक्षा में हिस्सा लिया था तो उसका परिणाम आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास भी सफल होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं और भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और जरूरत न हो तो किसी भी परिस्थिति में उधार लेने से बचें।

मीन राशि- 

कारोबार में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखें और किसी भी दस्तावेज या समझौते को बिना पढ़े स्वीकार न करें। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। माताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को टालना ठीक नहीं होगा, क्योंकि आज की लापरवाही आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}