मंदसौर जिलासीतामऊ
भाजपा महिला मोर्चा सैनिक भाईयों को भेजेंगी राखियां, सीतामऊ में महिलाओं ने बनाई राखियां

भाजपा महिला मोर्चा सैनिक भाईयों को भेजेंगी राखियां, सीतामऊ में महिलाओं ने बनाई राखियां
सीतामऊ। कवि श्री रामअवतार त्यागी कि कविता मन समर्पित, तन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूं देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूं!, मां, तुम्हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन किंतु इतना कर रहा फिर भी निवेदन थाल में लाऊं सजाकर भाल जब मैं स्वीकार कर लेना दया कर यह समर्पण ,के भाव को लेकर सीतामऊ में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत परिषद सभापति राधा सोनी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना मेहता मंडल मंत्री मेघा शर्मा पार्षद माया चढ़ा उपाध्यक्ष चंद सोनी ज्योति शुक्ला कलावती बैरागी ज्योति सोनी गायत्री शुक्ला शकुंतला सोनी श्याम बैरागी रीना मंजू सोनी नीलम सोनी सहित बहनों द्वारा सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपनी आन बान के साथ लगे हुए वीर सैनिकों के लिए 100 रक्षा सुत्र राखियां बनाई गई।इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा कि बहनों ने हम अपनी बच्चों में परिवार समाज देश के प्रति समर्पण के भाव को जागृत करने का संकल्प लिया।



