धर्म संस्कृति

28 को रक्षाबंधन पर्व शुभ मुहूर्त मना सकते पंचक और भद्रा का कोई असर नहीं रहेगा

28 को रक्षाबंधन पर्व शुभ मुहूर्त मना सकते पंचक और भद्रा का कोई असर नहीं रहेगा

सीतामऊ।इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा।जिस दिन पंचक का साया रहेगा लेकिन भद्रा नहीं होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, रक्षाबंधन एक शुभ पर्व है और पंचक के दौरान भी राखी बांधी जा सकती है, क्योंकि इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।28 अगस्त के दिन राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 05.57 बजे से सुबह 09.48 बजे तक रहेगा।रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त – जिसमें सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 05.57 बजे से 09.48 बजे तक (कुल अवधि 3 घंटे 51 मिनट), अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक, तथा राहुकाल सुबह 10:03 बजे से 11:37 बजे तक (इस दौरान राखी न बांधें), पंचक और भद्रा की स्थिति – पंचक की शुरुआत 27 अगस्त को दोपहर 01.35 बजे से हो चुकी है और इसका समापन 01 सितंबर को सुबह 03.24 बजे होगा। इसलिए रक्षाबंधन पंचक के साये में ही है। वहीं भद्राकाल- भद्रा 27 अगस्त को रात 09.32 बजे तक ही थी, इसलिए 28 अगस्त को रक्षाबंधन पूरी तरह से भद्रा रहित है।

धार्मिक मान्यता– धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पंचक में पूजा-पाठ, जप- तप और धार्मिक कार्य करने की मनाही नहीं होती है। साथ ही, इस दिन शतभिषा नक्षत्र होने के कारण पंचक का कोई भी नकारात्मक दोष राखी बांधने पर मान्य नहीं होगा। सामान्य खरीदारी-इसके अलावा कपड़े, आभूषण, वाहन, या घर के लिए दैनिक उपयोग का सामान खरीदा जा सकता है।और आप बिना किसी संकोच के सुबह के शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}