साई एकता ग्रुप के तत्वाधान में वटकेश्वर महादेव कि महा आरती के साथ हुआ भव्य दिपावली मिलन समारोह

साई एकता ग्रुप के तत्वाधान में वटकेश्वर महादेव कि महा आरती के साथ हुआ भव्य दिपावली मिलन समारोह

सीतामऊ। पोस्ट आफिस सड़क मार्ग स्थित प्राचीन बड़केश्वर महादेव मंदिर का भक्तों के अथक प्रयासों से मंदिर भव्यता बिखरने लगा है।यही कारण है कि यहां भक्तों का निरंतर आना लगने लगा। और बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु जुड़कर भोलेबाबा कि सेवा में समर्पित होकर सेवा में लगे हुए हैं।सेवा और समर्पित भाव से यहां पर साई एकता ग्रुप के तत्वाधान में गणेशोत्सव के पश्चात , भोलेनाथ कि महा आरती एवं दिपावली मिलन अन्नकूट समारोह का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश सेठिया, रामेश्वर जामलिया गोविंद सिंह पंवार भागीरथ भंभोरिया रामनिवास केरवा, चंद्रबिहारी चौहान पोरवाल समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया महाकाल समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर, सुरेश पाटीदार भाजपा नेत्री सुनीता पालिवाल घनश्याम राठौर के अतिथि में आयोजित किया गया। समारोह के प्रारंभ में अतिथि गणों के साथ उपस्थित जनों ने सर्व कल्याण कि कामनाओं के साथ देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ कि पूजा अर्चना कर महा आरती कि। इस अवसर पर अतिथि गणों ने अपने संबोधन में समिति के प्रयासों से मंदिर कि स्वच्छता और सुंदरता के साथ भव्य निर्माण कार्यों कि सराहना कि तथा अन्नकुट दिपावली मिलन पर कहा कि यह उत्सव एक दुसरे मिलने और उनसे दुख दर्द जानने का अवसर के साथ बहुत बड़ा सामाजिक समरसता का आयोजन हैं।
समारोह का संचालन आयोजन समिति प्रमुख नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने किया एवं आभार मुकेश कारा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के धर्मेंद्र शर्मा ने मंदिर निर्माण एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्यों का लेखा विवरण प्रस्तुत किया और सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ नारायण दास रामावत, प्रशांत चतुर्वेदी दिलीप आंजना राहुल जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष राजगुरु भूपेन्द्र राजपूरोहित भूपेंद्र त्रिवेदी मुकेश कारा, ओम रामावत कुंदन परिहार महेश बैरागी, दिपक रामावत हेमंत जैन, भेरु गोस्वामी हर्षद परिहार राहुल रावत दिव्यांश शर्मा विनय भाटी, हंसराज सिंह कपील शर्मा प्रवीण शर्मा अरुण रावत जितेंद्र शर्मा जितेश घाटिया जसवंत रावत तथा नीलेश सोनू जैन अधिवक्ता दिपक गिरी सहित नागरिक गण उपस्थित रहें।



