सीतामऊ में पोरवाल समाज जनों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ कर महासभा अध्यक्ष श्री काला महामंत्री श्री चौधरी कोषाध्यक्ष श्री गुप्ता को दी बधाईयां

सीतामऊ में पोरवाल समाज जनों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ कर महासभा अध्यक्ष श्री काला महामंत्री श्री चौधरी कोषाध्यक्ष श्री गुप्ता को दी बधाईयां
सीतामऊ।पोरवाल समाज एवं युवा संगठन सीतामऊ के तत्वाधान में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रति मंगलवार को निरंतर जारी है।इसी क्रम में 25 अगस्त मंगलवार को पोरवाल मांगलिक भवन में अति प्राचीन नादिया बावड़ी वाले हनुमान जी कि पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र काला शामगढ़ महामंत्री श्री दिनेश चौधरी गरोठ कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता सुवासरा के विजय होने पर बधाईयां दी एवं खुशीयों का इजहार किया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत अभिनंदन एवं वरिष्ठ जनों के सम्मान समारोह आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया, युवा संगठन अध्यक्ष श्री दिपक घाटिया, घनश्याम कामरिया, मनीष गुप्ता कपील सेठिया, चेतन काला, किशोर रत्नावत, अखिलेश गुप्ता, कुलदीप मांदलिया, सहित समाजजन उपस्थित रहें।
समाज अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया काका ने कहा कि समाज के शीर्ष संस्था महासभा के निर्वाचन में निर्वाचित पदाधिकारियों गणों को बधाई एवं शामगढ़ अध्यक्ष श्री मनोज मुजावदिया पदाधिकारी समाजजन तथा निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिप्रकाश मंडवारिया व टीम सभी के द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम में व्यवस्था प्रदान कि सराहनीय है। एवं समाज बंधुओं ने शालिनता का परिचय दिया आप सभी का बहुत बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के समग्र विकास में सक्रिय जनों को सम्मान और सहभागिता अवसर प्रदान करने कि आशा करता हूं।


