मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने नई दिल्ली में किया पदभार ग्रहण

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने नई दिल्ली में किया पदभार ग्रहण
मंदसौर। भाजपा ने मंदसौर के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिसके बाद उनके विधिवत पदभार ग्रहण का आयोजन 25 अगस्त 2026 मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रात: 11 बजे हुए आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने विधिवत रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समारोह में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एवं भाजपा केंद्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे ने श्री गुर्जर को पद ग्रहण करवाया।
समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री बाबूभाई जेबलिया, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. शंभू कुमार सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकतार्ओं की उपस्थिति में आयोजित समारोह में श्री बंशीलाल गुर्जर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर श्री गुर्जर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवं मंशा के अनुरूप किसानों के हित, कृषि क्षेत्र के विकास एवं किसान कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और कहा कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि और सशक्त भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।
उल्लेखनीय है कि बंशीलाल गुर्जर ने मंदसौर जिले के ग्राम लालघाटी के सरपंच के रूप में राजनीति शुरू की थी। इसके बाद वे मंदसौर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रहे। उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभालीं। किसान नेता के तौर पर भी उनकी पहचान बनी। वे लंबे समय तक मंदसौर कृषि उपज मंडी से जुड़े रहे। इस दौरान तीन बार मंडी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। भाजपा किसान मोर्चा में सक्रियता बढ़ने के बाद गुर्जर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। पार्टी ने उन्हें कई राज्यों में चुनाव और संगठन से जुड़े काम की जिम्मेदारी भी दी। अब वे किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है।


