800 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा साइकिल यात्रा कर लौटे दल का पाटीदार कंप्यूटर एकेडमी पर भव्य स्वागत

800 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा साइकिल यात्रा कर लौटे दल का पाटीदार कंप्यूटर एकेडमी पर भव्य स्वागत
शामगढ़/भरतपुर। देशभक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए भरतपुर से दिल्ली तक 800 किलोमीटर की तिरंगा साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे दल का पाटीदार कंप्यूटर एकेडमी पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा को सकुशल संपन्न कर लौटने पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों और एकेडमी परिवार ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं व बधाइयां दीं।उत्साह और गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन
तिरंगा साइकिल यात्रा पूर्ण कर लौटे राजेंद्र सिसोदिया, निर्मल पाटीदार और उत्सव काला का एकेडमी परिसर पहुंचने पर पुष्पमालाएं पहनाकर और ढोल-ढमाकों के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारे लगाकर यात्रियों के उत्साह और जज्बे की सराहना की।
वरिष्ठता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम
इस तिरंगा यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उम्र की सीमाएं पीछे छूट गईं। यात्रा में तिरंगा दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिसोदिया ने अपने मजबूत इरादों और अनुभव से पूरे सफर में सभी का मार्गदर्शन किया। वहीं दल के सबसे कम उम्र के युवा साथी उत्सव काला ने अपनी ऊर्जा और अदम्य उत्साह से युवाओं के सामने देशभक्ति की मिसाल पेश की। निर्मल पाटीदार ने पूरी यात्रा के दौरान दल का कुशल समन्वय बनाए रखा।
प्रेरणादायी रही 800 किलोमीटर की यात्रा
एकेडमी पर आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भरतपुर से देश की राजधानी दिल्ली तक 800 किमी का सफर साइकिल से तय करना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उपस्थित सभी लोगों ने यात्रियों के सकुशल लौटने पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं कीं।
उल्लेखनीय है कि 16 साल का बच्चा उत्सव भूपेश काला साइकिल के चलाने के समय पांव में चोट आने के बावजूद भी तिरंगा लेकर साइकिल यात्रा की और दिल्ली लाल किले तक पहुंचा हमें गर्व है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती संतोष काला एवं पोरवाल महासभा अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र काला का पौत्र है ।समीपस्थ नीमच जिले से तिरंगा साइकिल यात्रा में 800 किलोमीटर तक 125 साइकल यात्रियों में सिर्फ एक बहन ज्योति शर्मा नीमच ने शानदार साइकिल राइडिंग कर लाल किले तक अग्रिम पंक्ति में हमारा साथ दिया इनकी मातृशक्ति को नमन। तिंरगा यात्रा में शामगढ़ के मिलन कालरा जो कि महेंद्र कालरा के सुपुत्र हैं ने पूरी तिरंगा यात्रा में सेवा प्रदान कर स्नेह ,प्यार, आशीर्वाद प्राप्त किया।



