पशुपतिनाथ शाही सवारी के बाद विधायक विपिन जैन ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

पशुपतिनाथ शाही सवारी के बाद विधायक विपिन जैन ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
मंदसौर । सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान पशुपतिनाथ की राजसी शाही सवारी में आस्था का सैलाब उमड़ा । मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवारी में शामिल हुए ।ढोल-नगाड़ों, अखाड़ों और आकर्षक झांकियों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया । प्रारंभ में प्रातः भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का पूजन अर्चन कर रथ में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा रथ की रस्सी खींच कर शुभारंभ किया । श्री जेन व उनके मित्र मंडल ने शाही सवारी में निकल रहे अखाड़े व शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर सभी को शुभकामनाएं दी।
आज सावन के आखरी सोमवार को पूरे दिन निकली शाही सवारी के बाद मार्ग पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जमा हो गया । अंतिम झांकी के गुजरने के बाद विधायक श्री विपिन जैन ने अपने मित्र मंडल के सदस्यों के साथ स्वयं झाड़ू उठाई और सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सड़क की सफाई की । विधायक जैन और उनके साथियों ने कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया ।
श्री जेन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे आयोजनों के बाद स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है । जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर पहल करें तो शहर को स्वच्छ रखने का संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचता है ।
शाही सवारी के बाद विधायक द्वारा स्वयं सफाई करने की पहल की लोगों ने सराहना की । मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश देने वाला यह प्रयास शहरवासियों के लिए प्रेरणादायी है । इस सफाई अभियान में महिलाओं,पुरुषों ने सहभागिता की ।



