मंदसौरमंदसौर जिला
आस्था के सैलाब के बीच गूंजा सेवा का संदेश — ‘मेरा मंदसौर, मेरा परिवार’

आस्था के सैलाब के बीच गूंजा सेवा का संदेश — ‘मेरा मंदसौर, मेरा परिवार’
मंदसौर। बाबा पशुपतिनाथ जी की पावन राजसी सवारी जब शहर की सड़कों से निकली, तो पूरा मंदसौर आस्था और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। इसी पावन अवसर पर “मेरा मंदसौर, मेरा परिवार” की भावना के साथ बाबा पशुपतिनाथ जी की राजसी सवारी का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।राजसी सवारी में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जल सेवा का आयोजन किया गया। तपती गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराकर सेवा का छोटा-सा प्रयास किया गया।
मंदसौर सिर्फ एक शहर नहीं, हमारा परिवार है। और परिवार की सेवा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती।
इसी भावना के साथ फिरोज़ पठान ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा और जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। बाबा पशुपतिनाथ जी की कृपा और मंदसौर की जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है।



