शामगढ़मंदसौर जिला
पोरवाल महासभा चुनाव में श्री राम पैनल विजय, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने किया जोरदार स्वागत

पोरवाल महासभा चुनाव में श्री राम पैनल विजय, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने किया जोरदार स्वागत
शामगढ़। स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन में पोरवाल महासभा के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस चुनावी मुकाबले में श्री राम पैनल ने शानदार जीत हासिल की है।
जीत की घोषणा होते ही समाज जनों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।राजू भाई नरेंद्र यादव ने किया भव्य स्वागत
श्री राम पैनल की इस ऐतिहासिक जीत पर नगर परिषद (नपा) अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने पैनल के अध्यक्ष रमेश काला का जोरदार स्वागत किया। विजयी प्रत्याशि को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर राजू भाई ने कहा कि पोरवाल समाज हमेशा से ही नगर के विकास और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी समाज हित में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।



