मंदसौर जिलासीतामऊ

अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक खेजड़िया में सम्पन्न

अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक खेजड़िया में सम्पन्न

खेजड़िया। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर में किया गया। बैठक के साथ नशा मुक्ति जनजागरण रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मंदसौर जिले की सभी आठ तहसीलों से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपजोन सह-समन्वयक श्री पन्नालाल मालवीय, उपजोन समिति सदस्य श्री ईश्वर लाल फरक्या, जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह जी राठौर, आमंत्रित अतिथि श्री राधेश्याम शर्मा, श्री नरेश त्रिवेदी (सहायक प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री शक्तिपीठ दलौदा-सगरा) तथा श्री रामनारायण शर्मा (व्यवस्थापक, गायत्री शक्तिपीठ रिछा लालमुंहा) सहित गायत्री परिवार के विभिन्न कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं देव पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात कन्या कौशल शिविर की बहनों लक्ष्मी कुंवर एवं शानू कुंवर द्वारा सत्संकल्प पाठ कराया गया। इसके पश्चात उपजोन सह-समन्वयक श्री पन्नालाल मालवीय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठनात्मक कार्यों को गति देने एवं गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री किशोर सिंह, श्री अजय वेद, श्री रमेश पाटीदार द्वारा अच्छा सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा समाजसेवी श्री महेंद्र सिंह  (टीनू बना), श्री अरविंद सिंह ( जनपद सभापति), पटेल साहब श्री बंशीलाल शर्मा, श्री राकेश धनोतिया एवं श्री रतन सिंह का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। गायत्री परिवार के कार्यों में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए उन्हें मंत्र दुपट्टा पहनाकर तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने उनके सहयोग की सराहना की।
बैठक में मंदसौर जिले की सभी आठ तहसीलों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने तहसील क्षेत्र के कार्यों एवं गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन पत्रक का वाचन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे रचनात्मक, संगठनात्मक एवं जनजागरण कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्री राधेश्याम शर्मा एवं श्री नरेश त्रिवेदी ने अपने अतिथि उद्बोधन में गायत्री परिवार के उद्देश्यों, संगठनात्मक सक्रियता, नशामुक्त समाज निर्माण तथा जनजागरण के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
समापन उद्बोधन में जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह राठौर ने समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए जिले के सभी परिजनों से गायत्री परिवार के रचनात्मक एवं जनजागरण अभियानों को अधिक से अधिक गति देने तथा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का निवेदन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत नशा मुक्ति जनजागरण रैली निकाली गई। रैली के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह जी डंग ने भी सहभागिता की तथा गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे रचनात्मक एवं जनजागरण कार्यों की प्रशंसा की। रैली के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं व्यसनमुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित परिजनों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपजोन समिति सदस्य श्री ईश्वर लाल फरक्या द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला सह-समन्वयक श्री पवन गुप्ता द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}