सामाजिकगरोठमंदसौर जिला
सोंधिया राजपूत महासभा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

सोंधिया राजपूत महासभा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
गरोठ। गरोठ स्थित शिवकमल रिसोर्ट में अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा का दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
दो दिवशीय शिविर मे 4 सत्र आयोजित हुवे।
शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, गतिविधियों और दायित्व बोध के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एक सक्रिय कार्यकर्ता के आवश्यक गुण, विशेषताएं, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।



