भक्ति/ आस्थामंदसौरमंदसौर जिला

जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मण्डल ने 84 महादेव व ज्योतिर्लिंग के पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक व पूजन किया

जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मण्डल ने 84 महादेव व ज्योतिर्लिंग के पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक व पूजन किया
मन्दसौर। भगवान शिव के प्रिय माह सावन में श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा 84 महादेव व 12 ज्योतिर्लिंग के पार्थिव शिवलिंग बनाकर मंत्रोच्चारण के साथ सामुहिक अभिषेक व पूजन किया गया।
अध्यक्ष कुसुम सेठिया ने कहा कि हमारी पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि अवंतिका में स्थित 84 महादेव के अभिषेक व पूजन से मनुष्य 84 लाख योनियों से मुक्ति प्राप्त कर लेता है। श्रावण माह शिवजी की आराधना का माह है अतः इस माह में 84 महादेव का पूजन अधिक फलदाई है। इसलिए मंडल ने यह अनुष्ठान रखा। कोषाध्यक्ष हेमलता गुप्ता ने बताया कि सभी महिलाएं उज्जैन पहुंच 84 महादेव का पूजन नहीं कर पाती हैं। इसलिए यहीं पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर सामूहिक पूजन किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रिया फरक्या ने बताया किया समाज की लगभग 60 से अधिक महिलाओं ने मिलकर पहले तालाब की शुद्ध मिट्टी में गंगा, यमुना, नर्मदा आदि पवित्र नदियों का जल मिलाकर शिवलिंग बनाएं। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक, पूजन किया। शिव भक्ति के भजन किए साथ ही भजनों पर सभी महिलाओं नृत्य किया।आरती कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित की । मंत्रोच्चारण पंडित विपिन दवे ने किए। आभार सचिव निधि गुप्ता ने माना। नाचते गाते हुए तेलिया टैंक पहुंचकर शिवलिंग का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर मार्गदर्शन मंडल निर्मला मांदलिया, गीता धनोतिया, पुष्पा मरच्या, संतोष फरक्या के साथ सरिता गुप्ता सुशीला मोदी, निर्मला सेठिया,विद्या गुप्ता, कौशल्या गुप्ता, अंकिता मांदलिया, ममता रत्नावत, मंजू धनोतिया, संगीता पोरवाल, वंदना रत्नावत, ममता सेठिया, सरिता सेठिया,मधु सेठिया, संतोष मांदलिया, अनिता उदिया, गुणमाला धनोतिया, पुष्पा मेहता, मंजू गुप्ता, ललीता रत्नावत, अनुसुइया काला, पिंकी सेठिया, रीना सेठिया, ममता डबकरा, लीला मंडवारिया, शालू मंडवारिया, तेजकुमारी सेठिया, किरण पोरवाल, सरोज रत्नावत, नंदिनी रत्नावत, रेखा मांदलिया, मिल्की डबकरा के साथ समाज की कई महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}