
निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता बने कोमल, गीतू और शुभम, आशी को मिला खास पुरस्कार
नई दिल्ली
चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान, गीतू साहू ने द्वितीय स्थान तथा शुभम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, आशी भारद्वाज को उनके विशेष प्रदर्शन के लिए खास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एक बयान में संस्था के अध्यक्ष प्रीतेश तिवारी तथा उपाध्यक्ष नेहा प्रजापति ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कोमल, गीतू, शुभम तथा आशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा, “किसी प्रतियोगिता में भाग लेना, प्रयास करना और अपने अनुभवों से सीखना भी सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सफलता एक ही प्रयास में नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। आज यदि परिणाम आपके अनुकूल नहीं रहा है, तो इसे स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर समझें। अपनी कमियों को पहचानें, उनसे सीखें और भविष्य में अधिक तैयारी एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा विजेताओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



